न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। MP Road Accident: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर गिट्टी लेने करंजिया डिंडोरी से पौनी क्रेशर जा रहा था। 4 लोग इसमें सवार होकर जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और सभी ट्रैक्टर के इंजन में दब गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करनपठार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

