संजय पाटीदार, सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 9 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। जहरीली शराब पानी से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह पूरा मामला जिले के बंडा के बराज गांव का बताया जा रहा है। घटना शनिवार-रविवार की रात होना बताया जा रहा है। वहीं जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। कलेक्टर-एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पड़ताल के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

विधायक ने जताया दुख, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

सागर के बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। जो भी व्यक्ति नशा का सेवन करते है, अगर उन्हें कोई दिक्कत होती है तो बंडा प्राथमिक स्वास्थ्य में पहुंचे, समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी। जो भी इस घटना में संलिप्त पाए जाएंगे चाहे शराब ठेकेदार हो या अधिकारी-कर्मचारी जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर बोलीं- शराब पी है तो तुरंत स्क्रीनिंग कराएं

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोगों से अपील की है। अगर शराब पी है तो तुरंत स्क्रीनिंग कराएं। पिछले 24 से 48 घंटे में शराब पीने वालों को जांच की सलाह दी है। लक्षण दिखने पर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि मेडिकल टीमें सभी मामलों पर लगातार नजर रखे हुए है। जहरीली शराब के सेवन से मौतों के कारणों की जांच जारी है। मामले में प्रशासन की मेडिकल और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m