शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर हब बनाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। एमपी सेमीकॉन समिट-2026 आगामी 23-24 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। समिट में 1000 से अधिक प्रतिभागी, 75 से अधिक एग्जीबिटर्स, 8 प्रमुख पैनल डिस्कशन और 5 राउंड टेबल मीटिंग होंगी। बी-टू-बी मीटिंग, एमओयू, एलओएल और बड़ी निवेश घोषणाएं होंगी। छात्रों और युवा इनोवेटर्स का उद्योग विशेषज्ञों से सीधा संवाद कराया जाएगा।
इस समिट में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, नीति आयोग के सदस्य, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के सीईओ और देश की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 23 अक्टूबर को सीएम समिट का शुभारंभ कर सेमीकंडक्टर विजन शेयर करेंगे और एक्सपो देखेंगे। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सेमीकॉन पॉलिसी पर प्रेजेंटेशन देंगे। सीएम निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग भी करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
