निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के प्रसिद्ध जम्बो सीताफल को जीआई टैग मिल गया है। यह उपलब्धि जिले की कृषि पहचान और किसानों की मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण मान्यता है। जीआई टैग मिलने से सिवनी जम्बो सीताफल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान मिलेगी। साथ ही किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा।

सिवनी जिले का सीताफल अपने बड़े आकार, उत्कृष्ट गुणवत्ता और प्राकृतिक रूप से विकसित होने वाले विशिष्ट मीठे स्वाद के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। इस सीताफल का औसत वजन 200 से 650 ग्राम प्रति फल होता है, जबकि भूतबंधानी क्षेत्र में उत्पादित कई फल 800 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक वजन के पाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: सांदीपनि स्कूलों में अब ‘इलेक्ट्रिक किचन’ से मिलेगा मिड-डे मील: मशीनों से बनेगा हाइजीनिक भोजन, नहीं होगा गैस सिलेंडर का इस्तेमाल

इसमें बीज कम और सफेद, गाढ़ा और प्राकृतिक रूप से बेहद मीठा गूदा ज्यादा होता है। इस फल में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन का बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत है, जो दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में यह बहुत पसंद किया जाता है। जीआई टैग मिलने से इस उत्पाद की विशिष्ट पहचान सुरक्षित रहेगी और इसके नाम के दुरुपयोग पर रोक लगेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m