अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल के धमनी कला गांव में उस वक्त हर नजर आसमान पर टिक गई, जब खेतों के ऊपर मंडराता हेलीकॉप्टर एक बेटी की शाही विदाई का गवाह बना। जी हां… यहां पहली बार किसी दुल्हन की डोली सड़क नहीं, बल्कि आसमान के रास्ते ससुराल रवाना हुई।

दरअसल, खैरहा थाना क्षेत्र के धमनी कला गांव में जमींदार किसान और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अंजय सिंह के बेटे आदित्य सिंह की शादी सतना जिले की मृगांसी के साथ संपन्न हुई। विवाह के बाद दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। घर के पास बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा। पूरे गांव में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

ये भी पढ़ें: महाकाल के आंगन से होगी रंगोत्सव की शुरुआत: संध्या आरती के बाद प्रज्वलित होगी आस्था की अग्नि, भस्म आरती में भगवान को चढ़ेगा हर्बल गुलाल

जिला प्रशासन से अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस शाही विदाई की चर्चा अब पूरे शहडोल जिले में हो रही है। गांव में पहली बार किसी बेटी की डोली आसमान के रास्ते उठी। घर के पास विशेष रूप से तैयार किए गए अस्थायी हेलीपैड पर जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे हाथ हिलाते नजर आए, महिलाएं छतों पर चढ़कर दृश्य को निहारती रहीं, तो बुजुर्ग इसे गांव के इतिहास का यादगार पल बताते दिखे।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ा परिवार: कर्ज में डूबे पिता ने पिलाई जहर मिली कोल्ड ड्रिंक, पिता-बेटी की मौत, मां ICU में जिंदगी मौत की लड़ रही लड़ाई

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m