मोहित भावसार, शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जहां युवक ने उसकी पत्नी को परेशान करने पर उसकी हत्या कर दी। दरअसल, दो दिन पहले यानि बुधवार को शाजापुर के कानड़ मार्ग पर रागवेल की पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बुधवार को फरियादी सोनू पिता लालजीराम मालवीय ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर से खून बह रहा था। पुलिस की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक राजेश मालवीय की हत्या अज्ञात लोगों ने की है। मामले में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागी अधिकारी पुलिस शाजापुर और लालघाटी थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और फिंगरप्रिंट टीम की सहायता ली गई।

ये भी पढ़ें: आदिवासी किशोरी से भाई के दोस्त ने की दरिंदगी: दुष्कर्म के बाद पीड़िता की मां ने की खुदकुशी, तेरहवीं के बाद थाने पहुंचा पिता

इसलिए उतारा मौत के घाट

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत की गठित टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सायबर सेल से तकनीकी जानकारी ली। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर रविंद्र मालवीय पिता कालूराम मालवीय, राहुल मालवीय पिता गोपीलाल मालवीय को आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी रविंद्र ने बताया कि मृतक राजेश मालवीय उसकी पत्नी आरती को गुजरात मजदूरी करने के लिए साथ लेकर गया हुआ था।

ये भी पढ़ें: आदिवासी नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर दोस्त और उसके साथियों ने बनाया हवस का शिकार, एक गिरफ्तार अन्य तीन की तलाश जारी

हत्या के बाद पुलिया से नीचे फेंका

इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 3 फरवरी 2026 की रात्रि को राहुल मालवीय के मोबाइल से राजेश मालवीय को फोन लगाकर ग्राम टुंगनी बुलाया और गांव के पास मानसिंह पटेल के गेहूं के खेत में आरोपियों ने लाठी और चाकू से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक को उसकी बाइक समेत बांधकर रागबेल पुलिया के नीचे फेंक दिया, ताकि आने वाले लोगों को लगे कि युवक की मौत पुलिया से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m