सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। Singrauli Gang Rape: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है। जियावन थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वह रास्ते से गुजर रही थी, तभी कार सवार तीन युवकों ने उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता दहशत में रही और चार दिन बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m