शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार को बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 150 से ज्यादा अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

प्रदेश में अलग-अलग विभागों में थोकबंद तबादले किए गए है। राजस्व विभाग, गृह विभाग, सामान्य प्रशासन, नगरीय प्रशासन विभाग में कई अधिकारी इधर से उधर किए गए है। आपको बता दें कि कल 15 जून को तबादले की आखिरी तारीख थी। एमपी में 1 से 15 जून तक तबादले के आदेश दिए गए थे। आज होने वाली डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक में तारीख आगे बढ़ने की संभावना हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m