शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के शिक्षकों से जुड़ी बेहद अहम खबर सामने आई है। टीचर को अब 10:45 बजे नहीं बल्कि सुबह 10 बजे ही अटेंडेंस लगानी होगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

आयुक्त DPI ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर 10 अगस्त को निर्देश दिए थे जिसमें कहा गया था कि शिक्षकों की उपस्थिति 11 की जगह अब अनिवार्य रूप से 10:30 बजे की जाए। 10:30 के बाद अटेंडेंस मान्य नहीं होगी। कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारियों को 10 बजे शिक्षक ऐप पर हाजिरी लगानी होगी। देर से हाजिरी लगाने पर कारण बताना होगा। 

आदेश के अनुसार, सभी संकुल प्राचार्य मृत/सेवानिवृत/स्थानांतरित कर्मचारियों का डेटा पोर्टल पर अपडेट करायें एवं बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी दो दिवस में भेजें। हमारे शिक्षक एप पर छात्र उपस्थिति एजूकेशन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए सभी प्राचार्य छात्र उपस्थिति को पोर्टल पर दर्ज कराएं और जो विद्यार्थी अनुपस्थित हैं उनके कारणों का पता लगाकर सूचीबद्ध कर शाला में नियमित प्रवेश सुनिश्चित कराये, इस हेतु कक्षा शिक्षकों को अधिकृत करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m