भोपाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को नमन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकसित हो रहे भारत का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संदेश दिया गया कि गुरु केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला सच्चा मार्गदर्शक होता है। मैं देश और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को नमन करता हूं। कहा जाता है कि जहां “गुरुर” समाप्त होता है, वहीं “गुरु” की प्राप्ति होती है।

बोर्ड की मेरिट लिस्ट में आधे से अधिक बच्चे सरकारी छात्र

गुरु केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। हम सभी जानते हैं कि देश की किस्मत स्कूल की कक्षाओं में बनती है और उन कक्षाओं के अधिपति हमारे शिक्षक होते हैं। एक सच्चा शिक्षक उस समय सबसे अधिक आनंदित होता है, जब उसका शिष्य उससे भी आगे बढ़कर सफलता प्राप्त करता है। मध्यप्रदेश में हमारे सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अपने समर्पण और मेहनत से इस भावना को निरंतर साकार कर रहे हैं। जब मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आते हैं, तो मेरिट सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में आधे से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों से होते हैं। यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित में हम निरंतर नए कदम उठा रहे हैं।

TET परीक्षा अब होगी ऑफलाइन

इसी क्रम में हमने टीईटी के माध्यम से ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, हमारे शिक्षकों को सम्मान और बेहतर अवसर मिले तथा प्रदेश का हर विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m