MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 10 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

रेपिस्ट की फांसी पर रोक

राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के जघन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दोषी अतुल निहाले को दी गई तिहरी फांसी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अब सुप्रीम कोर्ट खुद मामले में सजा और दोष सिद्धि से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से सुनवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर

कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों को हरी झंडी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं। स्वामित्व स्कीम के तहत 46 लाख प्रॉपर्टियों की फ्री में रजिस्ट्री की जाएगी। इसके साथ ही युवाओं के लिए नई योजना शुरू होगी। जिसमें 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। साथ ही एमपी में कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक रहेगी। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने पेट्रोलियम पदार्थों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

गैस से भरे टैंकर से टकराया कंटेनर 

मध्यप्रदेश के गुना जिले की गादेर घाटी में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब LPG गैस से भरी एक टैंकर कंटेनर से टकराने के बाद चलती गाड़ी में गैस लीक होने लगी। समय रहते फायर फायटर्स और पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से स्थिति पर काबू पा लिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। पढ़ें पूरी खबर

पेट्रोल-डीजल-गैस की निगरानी के लिए समिति गठित

मध्य प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और Middle East एशिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए एमपी में पड़ने वाले प्रभावों की निगरानी और उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल समिति का गठन किया है। समिति में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री चेतन्य काश्यप को शामिल किया गया है। तीन सदस्यीय मंत्री और अधिकारियों की समिति प्रदेश में पेट्रोल-डीजल-गैस की आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेगी। पढ़ें पूरी खबर

सड़क हादसे में 4 मौत

कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर उमरिया के समीप एक तेज रफ्तार कार और बाइक में सीधी भिड़ंत में चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर

PM मोदी ने दी 3,839 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक हुई जिसमें मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली। कैबिनेट ने 3,839 करोड़ के NH-752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन को मंजूरी दी है। इससे उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। केंद्रीय सरकार से मिले इस सौगात पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया है। पढ़ें पूरी खबर

होने वाले पति की बेवफाई से नाराज दुल्हन ने लौटाई बारात

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बालाजी गार्डन में उस वक्त हंगामा मच गया जब विदाई के समय दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन को इस बात का पता चल गया था कि उसका होने वाला पति का एक डेढ़ साल से दूसरी शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात की जानकारी दूल्हे की प्रेमिका ने खुद दुल्हन को दी थी। घटना कंपू थाना क्षेत्र की है। जिसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने जा पहुंचे। जहां दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाकर उनकी काउंसलिंग की इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे की सहमति से बात करने को तैयार हो गए। वही पुलिस ने फिर से शिकायत आने पर कार्रवाई करने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर

शादी के 25 दिन बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की नवविवाहिता पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: 46 लाख प्रॉपर्टियों की FREE रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं। स्वामित्व स्कीम के तहत 46 लाख प्रॉपर्टियों की फ्री में रजिस्ट्री की जाएगी। इसके साथ ही युवाओं के लिए नई योजना शुरू होगी। जिसमें 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। साथ ही एमपी में कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक रहेगी। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने पेट्रोलियम पदार्थों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

स्व. माधवराव सिंधिया निगम के बकायादार

नगर निगम ने अपना संपत्ति कर वसूली अभियान तेज कर दिया है, इसी बीच बड़े बकायादारो के जो नाम सामने आए हैं,उसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के नाम भी 33 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति कर बकाया निगम ने दिखाया है। कांग्रेस इस बहाने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर टैक्स जमा करते हुए असली जन सेवक साबित होने की बात कह रही है। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m