MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 16 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

CM ने किया साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल स्थित पंजीयन भवन में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकास के साथ प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, शुचिता, तत्परता, तीक्षणता, नवाचार और जनकल्याण को प्रोत्साहन दे रही है। पंजीयन विभाग की ओर से साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ इसी संकल्प की सिद्धि का उदाहरण है। पढ़ें पूरी खबर…

MP में वकील का हत्या से भड़का आक्रोश

एमपी के शिवपुरी जिले में वकील की हत्या से प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को अलग अलग जिलो में विरोध प्रदर्शन किया गया। जबलपुर समेत कई जगहों पर वकीलों ने रैली निकाली। वहीं छतरपुर में निर्वस्त्र होकर अपना विरोध जताया। पढ़ें पूरी खबर…

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा

मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। कार्यवाही के प्रारंभ में संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ, जिसके बाद राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अपना अभिभाषण दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर…

श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिन में हुई ‘भस्म आरती’

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा अनुसार आज सोमवार को दोपहर में भस्मारती की गई। महाकाल में दिन की भस्मारती वर्ष में केवल एक बार ही होती है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे है। आज की भस्मारती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले सुबह महाकाल को दूल्हे के रूप में सजाया गया और 3 क्विंटल फूलो का सेहरा बांधा गया। भस्मारती के साथ ही शिवनवरात्रि महोत्सव का भी समापन हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

धार भोजशाला मामले की सुनवाई फिर बढ़ी

धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। बताया जा रहा है कि शिवपुरी में हुए हत्याकांड के बाद वकील काम से विमुक्त हैं, जिसके चलते आज निर्धारित सुनवाई नहीं हो सकी। पढ़ें पूरी खबर…

हिंदूवादी नेता पर FIR

रविवार देर रात महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकली भोले की बारात में शामिल होने आए इंदौर के हिंदूवादी नेता अखिल भारत बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। पढ़ें पूरी खबर…

MBA छात्रा की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा

इंदौर में MBA छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने युवती को मौत के घाट उतारने के पाद उसकी आत्मा को बुलाने की कोशिश की थी। जिसके लिए उसने यूट्यूब पर वीडियो में तरीका भी देखा था। पढ़ें पूरी खबर…

करोड़ों की मालकिन डॉ. हेमलता का निधन

जबलपुर में सीनियर लेडी डॉ. हेमलता का निधन हो गया। अपहरण के बाद वह चर्चा में आई थीं। रविवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन उनकी मौत ने अब बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि उनकी करोड़ों रुपए की संपत्ति अब किसकी होगी। पढ़ें पूरी खबर…

IAS अफसर की अनोखी लव स्टोरी

एमपी के चर्चित IAS अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। 2014 बैच के इस अधिकारी ने हाल ही में तीसरी शादी रचाई है, जिसकी खबर सोशल मीडिया और प्रशासनिक गलियारों में तेजी से फैल रही है। अवि प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं। यूपीएससी परीक्षा में सफल होने से पहले वे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में कार्यरत रह चुके हैं। मध्य प्रदेश कैडर में शामिल होने के बाद उन्होंने कई जिलों में कलेक्टर और जिला पंचायत CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाली। पढ़ें पूरी खबर…

पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान

सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम पर आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा की शुरुआत सुमधुर भजन “कर्म तुम्हारा जरूर होगा” और गुरु वंदना के साथ हुई। व्यासपीठ से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों को संबोधित करते हुए शिवतत्व की गहन व्याख्या की और जीवन जीने की कला सिखाई। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m