MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 17 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

कैबिनेट बैठक में कई फैसलों पर मुहर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

मंत्री की दौड़ में शामिल नेता बन रहे मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष!

मध्य प्रदेश में निगम मंडल में नियुक्तियों की चर्चा जोरों पर है। इस बीच सुगबुगाहट है कि प्रदेश के कई ऐसे बड़े नेता मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद की दौड़ में हैं जो कभी मंत्री की दौड़ में शामिल थे। सरकार में राजनैतिक नियुक्तियों की सूची तैयार है। इसमें मंत्री की दौड़ में शामिल विधायकों को भी जगह मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

कोर्ट में ADJ के सिर पर गिरा सीलिंग फैन

इंदौर में कोर्ट रूम में एडीजे के सिर पर अचानक फैन सीलिंग गिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में एडीजे को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि जिला कोर्ट रूम का खस्ताहाल है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

सड़क हादसे में 2 की मौत

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

 महिला से गैंगरेप

 मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कार से घर छोड़ने का झांसा देकर एक महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार की गई। आरोपियों ने पहले हवस की प्यास बुझाई, इसके बाद महिला के सिर पर हॉकी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

महिला के शरीर से निकला 6.3 किलो का ओवरी ट्यूमर

चिकित्सा जगत में कई ऑपरेशन होते हैं, लेकिन कुछ सर्जरी ऐसी होती हैं जो डॉक्टरों की दक्षता और टीमवर्क की मिसाल बन जाती हैं। इंदौर के इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन कर 36 वर्षीय महिला मरीज के शरीर से 6.3 किलो वजन का विशाल ओवरी ट्यूमर निकालकर उसे नई जिंदगी दी। डॉक्टरों के अनुसार यह ट्यूमर आकार में इतना बड़ा था कि महिला की आंतों पर दबाव पड़ रहा था और लगातार दर्द व सूजन की समस्या हो रही थी। करीब 3 घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने ट्यूमर को बिना फटे सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर

एंबुलेंस को ग्रामीणों ने दिया धक्का

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर में सोमवार रात स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई। माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गंभीर घायल को रेफर करने के दौरान इमरजेंसी एंबुलेंस स्टार्ट ही नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट कराया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और घायल ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर

राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी पर एक और केस

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा आरोपी एक बार फिर विवादों में है। साक्ष्य छुपाने के मामले में पहले से आरोपी बनाए गए शिलोम जेम्स के खिलाफ अब मारपीट और धमकाने का एक और केस दर्ज किया गया है। लसूड़िया थाना पुलिस ने जांच के बाद शिलोम जेम्स और उसके साथी विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर

RSS ने 50 प्रचारकों को BJP में भेजने पर किया मंथन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की हरियाणा के समालखा में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में संगठनात्मक बदलावों पर गहन मंथन हुआ है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बीजेपी को जल्द नए संगठन महामंत्री मिल सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक किशन मोदी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (JGFPPL) के संचालक किशन मोदी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m