MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 26 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
2 मार्च को बड़वानी में मोहन कैबिनेट की बैठक
मध्य प्रदेश में अब आदिवासी अंचल बड़वानी में डेस्टिनेशन कैबिनेट होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि दो मार्च की सुबह 11.30 बजे बैठक बुलाई गई है। जिसमें आदिवासी वर्ग को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन होगा। इस दौरान एमपी सरकार कई बड़े फैसले ले सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
भोजशाला की ASI रिपोर्ट आई सामने
बहुचर्चित भोजशाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। धार जिले के भोजशाला मामले में 98 दिन तक ASI की टीम ने वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया था। 3D स्कैनिंग, ग्राउंड पेनिट्रेटिंग, रडार फोटोग्रामेंट्री, स्थापत्य का अध्ययन किया गया था। कोर्ट के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट के तथ्य सामने आए हैं। जिसमें कई बड़े खुलासे हुए है! आइए जानते है इस रिपोर्ट में क्या-क्या है..? पढ़ें पूरी खबर
बाघों की कब्रगाह बना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
मध्यप्रदेश का प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों की कब्रगाह बन गया है। ढाई महीने के अंदर 8 बाघों की मौत हुई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
4.37 करोड़ के स्कूल घोटाले में बड़ा एक्शन
मैहर। जिले में स्कूलों के नाम पर हुए कथित लघु निर्माण घोटाले ने अब कानूनी रूप ले लिया है. करीब 4.37 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीईओ, 17 प्राचार्यों, तीन निजी फर्मों के संचालकों और अन्य कर्मचारियों सहित कुल 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. यह कार्रवाई एसडीएम रामनगर की विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद की गई है. पढ़ें पूरी खबर
टीकाकरण से 10 माह के मासूम बच्चे की मौत
रतलाम। जिले के बिलपांक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नयाखेड़ा में मंगलवार को हुए टीकाकरण कार्यक्रम के बाद एक 10 माह के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीकाकरण के बाद एक और बच्चे की तबीयत बिगड़ी है जिसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
दूषित पानी से 35 मौतों की जांच के लिए आयोग गठित,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में कथित रूप से दूषित पानी से हुई 35 लोगों की मौत के मामले में स्वतंत्र जांच के लिए आयोग गठित करने का आदेश दिया था। अदालत के निर्देश पर अब जांच प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
बहुचर्चित सेवाधाम आश्रम मामला
हाईकोर्ट ने इंदौर और उज्जैन से जुड़े बाल आश्रय गृह मामले में बड़ा आदेश देते हुए 17 बच्चों की मौत के मामले में जनहित याचिका (PIL) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण को गंभीर संवैधानिक मुद्दा माना और संबंधित अधिकारियों को दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है। अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी। पढ़ें पूरी खबर
धर्मांतरण और दुष्कर्म मामलाः राजधानी में चल रहा था पूरा रैकेट
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में बड़ा नया अपडेट आया है। धर्मांतरण का पूरा रैकेट भोपाल से चल रहा था। आरोपी दोनों बहने अमरीन और आफरीन अश्लील वीडियो बनाती थी। दोनों बहनें झूठे केस से लड़कों पर दबाव बनाती थी। पढ़ें पूरी खबर
सतना के निजी शिक्षण संस्थान में धार्मिक भेदभाव का ‘अधर्म’
शिक्षा के मंदिर में जहां समानता और ज्ञान का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए, वहीं धर्म आधारित भेदभाव का एक गंभीर मामला सतना से सामने आया है। जहाँ सतना की मिशनरी कृस्तुकुला स्कूल और कॉलेज में शिक्षकों और स्टाफ की भर्ती को लेकर एक विवादास्पद विज्ञापन से हड़कंप मच गया है। पढ़ें पूरी खबर
उधार के पैसे मांगने गई थी, बनी रेप का शिकार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 साल की नाबालिग किशोरी के द्वारा पड़ोसी युवक से उधार दिए ₹1500 मांगना महंगा पड़ गया। उसे रुपए देने के बहाने अपने साथ एक गार्डन के पीछे ले गया। जहां उसे डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रोड स्थित गुलाब गार्डन के पीछे की है जहां युवक वारदात के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसके बाद किशोरी घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में माता पिता को बताया। इसके बाद माता-पिता उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


