पीयूष जायसवाल, नागदा (उज्जैन)। मध्य प्रदेश के नागदा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला डॉक्टर ने एएसआई (ASI) पर चलती बस में छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। जब इंदौर से नागदा जा रही एक रातड़िया यात्री बस में महिला डॉक्टर सफर कर रही थीं। इसी दौरान बस में मौजूद एक एएसआई पर आरोप है कि उसने यात्रा के दौरान महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने के बावजूद आरोपी की हरकतें नहीं रुकी। महिला डॉक्टर का मोबाइल छीनकर भी फेंक दिया। घटना इंदौर से नागदा के बीच रातड़िया बस की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: 15 साल की नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप: मकान मालिक समेत 5 गिरफ्तार, बंद कमरे में रखकर की दरिंदगी

पहले भी विवादों में रह चुके है ASI

नागदा पहुंचने के बाद महिला डॉक्टर ने नागदा पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों की मानें तो आरोपी एएसआई पहले भी विवादों में रह चुका है और अभद्र व्यवहार के आरोप लग चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

SP ने किया लाइन अटैच

बस में मौजूद यात्रियों और स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। वहीं एसपी प्रदीप शर्मा ने आरोपी एएसआई मुन्नालाल सोलंकी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m