संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर चाचा ने भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह पूरा मामला गंजबासौदा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बच्ची के माता-पिता किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। अकेलेपन का फायदा उठाकर चाचा ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वह कमरे के अंदर गया और दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी घर वालों को दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे।

ये भी पढ़ें: फरार आरोपी पर ‘1 रुपये’ का इनाम: काफी कोशिशों के बाद भी पकड़ में नहीं आ रहा शातिर क्रिमिनल, अब पुलिस ने किया अनोखा प्रयोग

पीड़िता और परिजनों की शिकायत के आधार पर गंजबासौदा सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को तुरंत पकड़ा गया है। इधर, नाबालिग की हालत खराब होने पर उसे विदिशा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। हालांकि नाबालिग खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बीच सड़क सालों ने की जीजा की धुनाई: पत्नी को छोड़कर साली के साथ भाग गया था, लौटने पर ससुरालियों ने ऐसे किया स्वागत; देखें वीडियो

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि गंजबासौदा थाना शहर अंतर्गत शिकायत आई थी कि 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पीड़िता के चाचा ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m