शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब तेजी पकड़ चुकी है। मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से ही घने काले बादल छाए हुए हैं और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में इस समय एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।
धार, बड़वानी और खरगोन में ‘रेड अलर्ट’, 8 इंच तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ 4 से 8 इंच तक मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं।
जून का सूखा जुलाई में होगा पूरा; 4 दिन तक लगातार बरसेंगे बादल
मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक इस साल जून महीने में उम्मीद से 28% कम पानी बरसा है, जिससे किसान और आम जनता परेशान थे। लेकिन जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून के मजबूत होने से अब अच्छी बारिश की उम्मीद जाग गई है। अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में बैक-टू-बैक वेदर सिस्टम सक्रिय रहने के कारण झमाझम बारिश होगी, जो जून की कमी को पूरा कर देगी। प्रशासन ने भी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

