शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Weather Alert: देशभर में कई जगहों पर भारी बारिश और तूफान से लोग परेशान हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी। 

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 4 दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। आज करीब 40 जिलों में गर्म हवा चलेगी। नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा और झाबुआ में भी तीव्र लू चलेगी।उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर और रीवा संभाग के जिलों में 18 मई तक लू चलेगी। 

गर्मी का सितम ऐसा है कि 9 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार चला गया है। छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म जगह है जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

किस जिले में कितना तापमान?

खरगोन- 44.6 डिग्री

खंडवा-रतलाम- 44.5 डिग्री 

खजुराहो- 44.3 डिग्री

रायसेन-दमोह- 44 डिग्री 

भोपाल- 43.4 डिग्री

जबलपुर- 43.3 डिग्री

इंदौर-43 डिग्री

और ग्वालियर में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m