भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 3 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, शहडोल और सागर समेत 21 जिलों में अगले कुछ दिनों में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम, छतरपुर और उमरिया में अति भारी बारिश का अलर्ट है।
READ MORE: स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल का तिरंगा श्रृंगार, भस्म आरती में बाबा ने धारण किया देशभक्ति का दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन
राज्य में स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव है। अगले 4 दिनों तक जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में जोरदार बारिश का अनुमान है। इधर सतना में भारी बारिश का कहर देखने को मिला। एक आश्रम में पानी घुस गया और कई इलाकों में जलभराव हो गया।
खरगोन के गोमगांव में जलाशय ओवरफ्लो हो गया और स्पिल-वे के ऊपर से पानी बह निकला।
READ MORE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, अमर बलिदानियों को किया नमन
मध्य प्रदेश में अब तक 37.3 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जुलाई का कोटा पूरा हो चुका है और अगस्त में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है। प्रशासन ने सभी जिलों में सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


