शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। मौसम केंद्र ने प्रदेश में एक नया और मजबूत मानसून सिस्टम एक्टिव होने की पुष्टि की है, जिसके चलते आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 27 से 30 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अगले 24 घंटों में 6 जिलों में ‘हैवी रेन’ का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी और महाकौशल-विंध्य अंचल के 6 प्रमुख जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ तेज से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 30 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी:

भोपाल, मालवा और निमाड़ अंचल: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास और रतलाम में आंधी-गर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

ग्वालियर-चंबल एवं नर्मदापुरम संभाग: नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड और श्योपुर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी।

महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड अंचल: जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m