भोपाल। MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि दोपहर में लोग अपने घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। लेकिन ‘आसमान से आग बरसने’ का यह सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट किया है।
प्रदेश में सीजन में पहली बार तापमान उछलकर 43 डिग्री पहुंच गया है। राजधानी भोपाल, इंदौर समेत 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी से बचाव के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
किस जिले में कितना चढ़ा पारा?
नर्मदापुरम – 43 डिग्री
रतलाम – 42.8 डिग्री
दमोह-मंडला- 42 डिग्री
रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आज गर्म हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार 19-20 अप्रैल के आसपास कुछ इलाकों में हल्की बारिश या आंधी आ सकती है। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन हालत ठीक नहीं होंगे। गर्मी तेजी से बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

