शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन ही नहीं बल्कि अब रात में भी गर्म हवा के थपेड़ों ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। पूरा प्रदेश भट्टी की तरह तप रहा है। दिन ब दिन तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है।
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के 6 शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। भोपाल में शनिवार का दिन अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा। भोपाल में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। ग्वालियर समेत 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
एमपी के इन जिलों में लू का अलर्ट
ग्वालियर भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार अलीराजपुर में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान 44 डिग्री पार
खजुराहो, रतलाम में पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया है। दतिया-धार में 44.1 डिग्री, नौगांव-श्योपुर में 44 डिग्री, टीकमगढ़-मंडला में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 43.4 डिग्री, गुना-सतना में 43.3 तापमान है। सीधी में 43.2 डिग्री, सागर में 43.1 डिग्री, रीवा-मलाजखंड में 43 डिग्री, रायसेन में 42.8 डिग्री, खरगोन में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
प्रदेश के 5 बड़े शहरों का तापमान
ग्वालियर-उज्जैन में पारा 43 डिग्री
भोपाल में 42.4 डिग्री
इंदौर में 42.2 डिग्री
जबलपुर में तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

