MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। एमपी के आधे से ज्यादा हिस्से में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे है। आइए जानते है अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल…

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम सक्रिय है। उत्तर से सर्द हवा आ रही है, जिसकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। प्रदेश में कोहरे की वजह से ग्वालियर-चंबल में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है।

यहां कोहरे का असर

आज गुरुवार की सुबह से भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, शहडोल सागर, सतना, सिंगरौली, सीधी, मंदसौर, मऊगंज, मुरैना, मैहर, भिंड, अशोकनगर, आगर मालवा, अनूपपुर, गुना, दमोह, दतिया, निवाड़ी, नीमच, रीवा, रतलाम, उमरिया, पन्ना, कटनी, छतरपुर और टीकमगढ़ में कोहरे का असर देखने को मिला।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 6 फरवरी शुक्रवार को ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, शहडोल, सीधी, सतना, सिंगरौली, दतिया, मुरैना, मऊगंज, मैहर, भिंड, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में घना कोहरा रहेगा। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर, गुना, सागर, कटनी और दमोह समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर बना रहेगा।
  • 7 फरवरी शनिवार को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m