MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ग्वालियर चंबल में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। भोपाल और उज्जैन में भी पारा लुढ़केगा। फिलहाल बारिश और कोहरे का अलर्ट नहीं है। आइए एक नजर डालते है एमपी के मौसम के ताजा हाल पर…
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश और ओले गिरे। घना कोहरा भी देखने को मिला। सिस्टम का असर कम होने पर 2 दिन से ठंड का असर बढ़ गया है। गुरुवार-शुक्रवार की रात ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। कटनी, शहडोल और छतरपुर के शहर सबसे ठंडे रहे।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: 1500 प्रोफेसरों की होगी भर्ती! CJI और 25 HC के चीफ जस्टिस भोपाल में, ज्यूडिशियल एकेडमी में जजेज का मंथन, सीहोर में राष्ट्रीय सम्मलेन में शामिल होंगे CM डॉ मोहन, आज से कांग्रेस की बैठक
कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा
प्रदेश का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर-खजुराहो में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, राजगढ़-उमरिया में 8 डिग्री, शाजापुर में 8.1 डिग्री, नौगांव-पचमढ़ी में 8.6 डिग्री, सतना में 9.2 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री, मंडला-सीधी में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिसका असर एमपी में देखने को मिलेगा। 10 फरवरी से मावठा गिरने का अनुमान है। 8 फरवरी रविवार को हल्का कोहरा रहेगा। बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं 9 फरवरी सोमवार को कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दिन बारिश का अलर्ट नहीं है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


