शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने से भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के करीब आधे हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ जिले में अति भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ जलभराव और स्थानीय स्तर पर नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है।
READ MORE: 25 अगस्त महाकाल दर्शन: कण-कण में महादेव, भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
वहीं मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इन क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में आने वाले समय में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


