MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इस सीजन पहली बार पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश का सबसे गर्म शहर खजुराहो रहा। आज मंगलवार को 25 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आईएमडी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हाल पर…
प्रदेश में कुछ जिलों में बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग, भोपाल के मुताबिक, 1 मई तक तेज गर्मी के बीच बारिश होने के आसार। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने की वजह पानी गिरने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, बालाघाट दौरे पर रहेंगे CM, बुधनी जाएंगे PCC चीफ, जानें आज क्या रहेगा खास ?
इन जिलों में लू की चेतावनी
आज भी कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी और बालाघाट में लू का अलर्ट है। एमपी में 28 अप्रैल से हीट वेव यानी लू से कुछ राहत मिल सकती है।
इन 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भोपाल मौसम केंद्र ने 12 जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, रीवा और पन्ना में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने के आसार है।
13 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार
बात करें बीते 24 घंटे की तो इस सीजन पहली बार पारा 46 डिग्री तक पहुंचा। सोमवार को खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां पारा 46.0 डिग्री रहा। वहीं छतरपुर के नौगांव में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अलावा प्रदेश के 13 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। दतिया 44.7, श्योपुर 44.8, रीवा-सतना 44.4, टीकमगढ़ 44.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
भोपाल और ग्वालियर में 43.4 डिग्री, जबलपुर में पारा 42.7 डिग्री, उज्जैन में 42.4 डिग्री और इंदौर में 42.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं हिल स्टेशन पंचमढ़ी में अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने दोपहर में घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी हैं।

