MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सर्दी अब तेजी से लौट रही विदाई दे रही है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार, 16 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का हल्का असर दिख सकता है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छा जाएंगे। हालांकि, बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादलों की मौजूदगी से मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

दिन में गर्मी का एहसास, 17 शहरों में पारा 30°C के पार

पिछले कुछ दिनों में भोपाल, इंदौर, खरगोन, नर्मदापुरम, धार, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, ग्वालियर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, बेतूल, गुना और कई अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। कुछ इलाकों में तो यह 32-33 डिग्री तक दर्ज किया गया। इससे दिन के समय गर्मी और तपिश महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है।

रात में सबसे ठंडे पचमढ़ी और खजुराहो

न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी और खजुराहो सबसे ठंडे बने हुए हैं। यहां रात का पारा 8-9 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा मंदसौर, कटनी, रीवा और राजगढ़ जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच है। इंदौर में हाल के दिनों में रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य से अधिक है।

16 फरवरी के बाद क्या होगा?

  • 16 फरवरी को कुछ जिलों में हल्का कोहरा रह सकता है।
  • दिन में बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप कम तेज होगी।
  • न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
  • बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, जिसका सीमित असर MP पर पड़ सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m