MP Weather Update: मध्य प्रदेश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे गर्म छतरपुर का खजुराहो और नौगांव रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं IMD ने अगले चार दिन तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। आज रविवार को 11 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई तक गर्मी का दौर पीक पर रहेगा। प्रदेश में अगले 4 दिन यानी 27 मई तक हीटवेव चलने की संभावना है। चार दिन तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला बना रहेगा। आज रविवार को कई जिलों में चेतावनी जारी की गई है। सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिले में रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: बेंगलुरु जाएंगे सीएम डॉ मोहन, UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा आज, जानें एमपी में क्या कुछ रहेगा खास ?

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रदेश के 11 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सिंगरौली, सीधी, सागर, दमोह, दतिया, मऊंगज, मैहर, रीवा, उमरिया, निवाड़ी और कटनी में तीव्र लू चलने की संभावना है। जबकि 22 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, शहडोल, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, मुरैना, भिंड, रतलाम, रायसेन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच और डिंडोरी में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, खंडवा, सीहोर, नर्मदापुरम, बालाघाट, सिवनी, बुरहानपुर, आलीराजपुर, बड़वानी, देवास, बैतूल, पांढुर्णा, झाबुआ, धार, खरगोन और हरदा में भी तेज गर्मी पड़ेगी।

शनिवार को प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ी। ज्यादातर शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और खजुराहो में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। अगले चाल दिन तक तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m