भोपाल। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई शहरों में तापमान उछलकर 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं अभी इससे राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक गर्म हवाएं इसी तरह झुलसाएंगी।
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी है। रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट सीधा इसकी चपेट में आएंगे इसके अलावा बड़े शहर जैसे इंदौर, उज्जैन और भोपाल में भी गर्म हवाएं चलेंगी।
15 अप्रैल से नया मौसम सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, लेकिन इसके कमजोर होने की वजह से गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम के बाद तापमान और बढ़ सकता है। यानी प्रदेश में ‘हीट वेव’ का लंबा और खतरनाक दौर शुरू होने वाला है।
तापमान 42 के पार
नर्मदापुरम में 42.1 डिग्री
रतलाम: 41.4 डिग्री
धार: 40.6 डिग्री
बैतूल: 40.5 डिग्री
रायसेन, श्योपुर: 40.4 डिग्री
भोपाल में भी पारा 39.6 डिग्री

