शब्बीर अहमद, भोपाल।  मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में एक साथ 3 मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं, जिसकी वजह से भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

15 सितंबर के बाद कमजोर पड़ेगा मानसून 

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 सितंबर तक राज्य में तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके बाद मानसून की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने के आसार हैं। फिलहाल इंदौर, उज्जैन और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

23 जिलों में अच्छी बारिश, पर 32 जिलों में अब भी कोटा अधूरा 

  • पूर्वी MP का हाल कमजोर: अनूपपुर से लेकर शिवपुरी तक के इलाकों में तो अच्छी बारिश दर्ज की गई है, लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्से अभी भी पानी के लिए तरस रहे हैं।
  • 32 जिलों में बारिश की कमी: राज्य के लगभग 32 जिलों में सामान्य से 2% से लेकर 52% तक कम बारिश हुई है। overall प्रदेश में अब तक औसतन 6% कम बारिश दर्ज की गई है।
  • जून की भरपाई बाकी: जुलाई और अगस्त के महीनों में भले ही बारिश का कोटा पूरा हो गया हो, लेकिन जून महीने में हुई कम बारिश की भरपाई अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि, 23 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है।

भोपाल में 5 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में बारिश की उम्मीद 

राजधानी भोपाल में सितंबर महीने की औसत बारिश 7 इंच मानी जाती है। राहत की बात यह है कि भोपाल में पिछले लगातार 5 सालों से मानसून अपने तय कोटे से ज्यादा बरस रहा है। इस बार भी राजधानी में मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m