संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 15 जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। अगले 24 घंटों के भीतर राज्य के 5 जिलों- बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना है।
2 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 जुलाई से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस सिस्टम के असर से राज्य में अति भारी और भारी बारिश का दौर शुरू होगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।
भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का येलो/ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
भोपाल संभाग: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा।
इंदौर-उज्जैन संभाग: इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास।
जबलपुर-शहडोल संभाग: जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर।
रीवा-सागर संभाग: रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।
अन्य जिले: नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

