शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन जाते-जाते मानसून एक बार फिर प्रदेश को तरबतर करने के लिए तैयार है। राज्य में अब तक मानसून सीजन के कुल कोटे की 88.7 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के इस आखिरी चरण में प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर देखने को मिलेगा।

मौसम का वर्तमान रुख और अलर्ट 

मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, 20 सितंबर तक राज्य में किसी भी इलाके के लिए भारी या तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, बीत चुके 24 घंटों के दौरान भोपाल, सीहोर, झाबुआ और सेवढ़ा समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 21 सितंबर से प्रदेश में एक बार फिर मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे मध्य प्रदेश के कई हिस्से दोबारा झमाझम बारिश से भीगेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m