संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 18 जून के बीच मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इससे पहले कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

READ MORE: 13 जून महाकाल भस्म आरती: रुद्राक्ष की माला, चंदन , और रजत मुकुट से बाबा का राजा स्वरूप में श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रदेश के 33 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं 5 जिलों में तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग के कई इलाकों में अभी भी तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है। दिन के तापमान में खास कमी नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 15 से 18 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मानसून के प्रवेश के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m