MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। इस दौरान मावठा गिरने के भी आसार है। वहीं आज मौसम केंद्र ने प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल में बारिश के सबसे ज्यादा आसार है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हाल पर…

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 5 फरवरी के बीच पश्चिम-उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहेगा। वहीं जेट स्ट्रीम हवाओं की वजह से सर्द हवाएं चल रही हैं। इनका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। फरवरी माह के पहले दिन यानी रविवार को मंदसौर और नीमच में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं आज 25 जिलों में पानी गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम डॉ मोहन के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, पीसीसी चीफ करेंगे संगठनात्मक बैठक, भोपाल चैंबर चुनाव का रिजल्ट आज, बरगी बांध की नहर टूटी, भोपाल में शलाका चित्र-पुष्प प्रदर्शनी

सोमवार को ग्वालियर, गुना, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, सतना, सागर, मऊगंज, मुरैना, मंदसौर, मैहर, भिंड, राजगढ़, रीवा, दमोह, दतिया, अशोकनगर, आगर-मालवा, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर में पानी गिरने की संभावना है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, रायसेन और विदिशा में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 3 फरवरी मंगलवार को ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शहडोल, सतना, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, रीवा और मऊगंज में बारिश की संभावना है।
  • 4 फरवरी बुधवार को ग्वालियर, गुना, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी में कहीं-कहीं पानी गिरने के आसार है।
  • 5 फरवरी गुरुवार को प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। लेकिन ठंड का असर बढ़ सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m