MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून का अभी और इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश में 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। मानसून की लेटलतीफी के चलते किसान चिंतित है। IMD ने आज शुक्रवार को एमपी के 39 जिलों में आंधी बारिश की संभावना जताई है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी बारिश की संभावना बनेगी।
मध्य प्रदेश में 25 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को भी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहा। सिवनी जिले में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई। वहीं इंदौर के महू, धार के पीथमपुर और गुना में भी आंधी-बारिश हुई। वहीं आज शुक्रवार को 39 जिलों में बारिश के आसार है।
इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश हो सकती है। वहीं सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में गर्मी रहेगी।

