राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल में दिन के तापमान में गुरुवार को उछाल देखने को मिला। वहीं, प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। आज तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
READ MORE: 24 जनवरी महाकाल आरती: बाबा महाकालेश्वर के मस्तक पर चंद्र अर्पित कर सुगंधित फूलों और ड्राई फूट से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान के दर्शन
पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के कारण अभी प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। इससे दोपहर में धूप में चुभन महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से शनिवार से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात में इंदौर में पारा 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उज्जैन में 13.8 डिग्री, भोपाल में 10.2 डिग्री, ग्वालियर में 12.4 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह पचमढ़ी में सबसे कम 8.3 डिग्री रहा। शहडोल के कल्याणपुर में 9.1 डिग्री, मंडला में 9.5 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर दर्ज किया गया।

