देशभर में महिलाओं के सम्मान को लेकर तमाम तरह के दावे किए जाते हैं। चुनावी रैलियों से लेकर तमाम सरकारी कार्यक्रमों में उनकी सुरक्षा को लेकर कई बातें कही जाती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में महिलाओं से बुरी तरह मारपीट की गई है। दतिया और ग्वालियर में महिलाओं से मारपीट के मामले सामने आए हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दतिया में बेटे से विवाद पर दबंग ने मां को पीटा
रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में एक दबंग ने बेटे से विवाद पर उसकी मां की पिटाई कर दी। रिंकू कुशवाहा नाम के बदमाश का एक युवक से विवाद हुआ था। आरोपी अपने एक साथी को लेकर बदला लेने कोतवाली क्षेत्र स्थित भदौरिया की खिड़की निवास पर पहुंच गया लेकिन वह नहीं मिला। दबंग ने युवक की मां से विवाद करना शुरू कर दिया।
बेटा नहीं मिला तो बेटे की जगह रिंकू कुशवाहा ने उसकी मां को ही लाठी से बुरी तरह पीट दियाl दबंग की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है l
ग्वालियर में घर के बाहर खड़ी महिला से मारपीट
कमल वर्मा, ग्वालियर। घर के बाहर महिला के साथ मारपीट की गई। एक व्यक्ति ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इससे पहले दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की है। मारपीट से महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

