प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी क्षेत्र में आज सुबह रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। सुपर फास्ट ट्रेन से टकराने के कारण युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए। मृतक की पहचान अलकापुरी निवासी 46 वर्षीय राजकुमार चौहान के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, दूसरे चरण का सीट आवंटन जारी, 4 जुलाई तक जमा करनी होगी फीस

दरअसल, राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। सुबह लगभग 8 से 9 बजे के बीच सुपर फास्ट ट्रेन से टकराने के कारण उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए। मृतक एमपीइबी में ठेकेदारी का काम करते थे।

पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद सभी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल यह मामला आत्महत्या का है या दुर्घटना पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m