संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से 14,950 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 4 जून से 20 जून 2026 के बीच किया गया था।
पदों के आधार पर चयन का अनुपात
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी नियमावली के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन निम्नानुसार किया गया है:
सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी: कुल रिक्त पदों के 10 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है।
वनरक्षक एवं क्षेत्ररक्षक: कुल रिक्त पदों के 5 गुना अभ्यर्थियों को मेरिट और आरक्षण के आधार पर अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
RESULT यहां करें चेक : https://esb.mp.gov.in/results/RESULT_26/JAIL_VAN_RES26/default_Results.htm
प्राप्तांक और दस्तावेज सत्यापन से जुड़े अहम नियम
वन एवं जेल विभाग और वन विकास निगम के निर्देशों के अनुसार अभी अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत प्राप्तांक जारी नहीं किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद ही अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
आवेदन के समय दस्तावेज जमा नहीं कराए गए थे, इसलिए अगले चरण में संबंधित विभागों द्वारा अभ्यर्थियों की श्रेणी, संवर्ग, लिंग, जन्मतिथि और म.प्र. का मूल निवासी होने संबंधी पात्रता प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट
अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों से निराकरण कराने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई, जिसके आधार पर यह परिणाम घोषित हुआ है।
रिजल्ट चेक करने के लिए क्लिक करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


