शशांक द्विवेदी, खजुराहो। छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा अंतर्गत तालगांव के निवासी शहीद खान उर्फ शाहिल खान पिता लाल खान के पुत्र का राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में श्रीलंका दौरे के लिए चयन किया गया है। पैरा क्रिकेटरों के लिए काम करने वाली संस्था डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन ऑफ क्रिकेट ने शहीद खान का चयन भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में किया है।
READ MORE: पेंशनर्स को बड़ी राहत: अब एक क्लिक पर मिलेगी पेंशन, जिलों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति
शहीद खान श्रीलंका में 3 अप्रैल से शुरू होने वाली टी 20 क्रिकेट सीरीज में भाग लेंगे। यह सीरीज श्रीलंका के कोलंबो के स्काई स्पोर्ट क्लब ग्राउंड पर खेली जाएगी। शहीद के भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में चयन होने पर गांव के लोगों में खुशी की लहर है।
READ MORE: एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जले: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, आग लगने से हुई मौत, 2 गंभीर रूप से झूलसे
शहीद खान ने अपने जीवन में काफ़ी उतार चढ़ाव देखे हैं। उनकी मां ने बताया कि उनके बेटे ने जहां र्मियों में गांव-गांव जाकर बर्फ बेची, वहीं हमने दिल्ली जाकर ईट गारा तसला डालकर मजदूरी भी की और अपने बेटे को आगे बढ़ाया। शहीद की इस उपलब्धि के बाद माँ ने खुशी जाहिर की।

