मुकेरियां। पंजाब के मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भंगाला चुंगी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज जालंधर के एक निजी अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि विशाल राणा अपने दोस्त प्रीत के साथ अर्टिगा कार में सवार होकर मुकेरियां में खाना खाने के बाद किसी निजी काम से पठानकोट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भंगाला चुंगी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जालंधर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि रास्ते में ही विशाल राणा ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी प्रीत जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मृतक की पहचान विशाल राणा (28) पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गांव बड़ला, तहसील दसूहा के रूप में हुई है।
मुकेरियां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

