अमृतसर। ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 1 अक्टूबर को गोइंदवाल साहिब की दाना मंडी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारियां जोरो पर हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सम्मान राशि की दूसरी किस्त जारी करेंगे. जिला प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. आने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और सम्मान राशि की दूसरी किस्त जारी करेंगे. तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह जानकारी दी. बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी तालमेल की कोशिशों पर विस्तार से चर्चा की गई. डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं.
बैठक में उन्होंने मंच, टेंट, सजावट, साउंड सिस्टम, अलग-अलग ब्लॉक, साफ-सफाई, पीने का पानी, जलपान, बिना रुकावट बिजली सप्लाई, अस्थायी शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट और पार्किंग की व्यवस्था के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने सभी विभागों से आपसी तालमेल और लगन के साथ काम करने का आग्रह किया, जिससे कि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके.
इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. आदित्य शर्मा, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) संजीव कुमार, एसपी डॉ. रिपुदमन सिंह और एसडीएम तरनतारन डॉ. के अलावा एसडीएम खडूर साहिब करणवीर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
- 6 बार घर पहुंचे BLO, फिर भी दस्तावेज नहीं दे रहे 1 लाख वोटर
- BREAKING NEWS: परविंदर झोटा हत्याकांड में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, CBI को सौंपी जाएगी जांच; अमित शाह के दौरे से पहले बड़ा फैसला
- तीन दिवसीय यात्रा पर रुबियो आज भारत आ रहे हैं, व्यापार समझौते, रक्षा और ऊर्जा पर होगी अहम चर्चा
- ‘खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रहा NDA’, MLC चुनाव पर PK का बड़ा बयान, तेजस्वी के लिए कही ये बात
- खेलने निकला था मासूम, सिर कुचलकर फेंका, नहर से मिला क्षत-विक्षत शव!

