मुक्तसर. पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट क्षेत्र के गांव अबुल खुराना में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने गुरदासपुर के कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के ससुर और साले के खिलाफ भी FIR दर्ज की है। मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दविंदर सिंह (मुक्तसर साहिब), नछत्तर सिंह और रविंदर सिंह बब्बी को नामजद किया है।
आरोपी नछत्तर सिंह सांसद सुखजिंदर रंधावा के ससुर हैं, जबकि रविंदर सिंह उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतकों की पहचान विनय प्रताप सिंह बराड़ और उनके 25 वर्षीय बेटे सूरज प्रताप सिंह बराड़ के रूप में हुई है, जो गांव के एक प्रमुख जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विनय प्रताप का गांव के एक व्यक्ति के साथ पुराना जमीन विवाद चल रहा था।

परिवार की शिकायत पर कार्रवाई
यह FIR मृतक विनय प्रताप सिंह बराड़ की बेटी साजिया बराड़ की शिकायत पर दर्ज की गई है। साजिया ने बताया कि यह पूरी घटना उनके रिश्तेदार दर्शन सिंह ने देखी थी। दरअसल, विनय प्रताप सिंह और सूरज प्रताप सिंह अपने खेतों का दौरा करने गए थे। इस दौरान, आरोपी दविंदर सिंह ने उनकी कार के सामने एक ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। ट्रैक्टर पर एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था, जिसने विनय प्रताप पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। यह देखकर सूरज प्रताप अपनी कार में रखा बेसबॉल बैट ले आए। लेकिन, आरोपी दविंदर सिंह ने अपनी रिवॉल्वर से विनय प्रताप सिंह पर दो गोलियां और सूरज प्रताप सिंह पर दो गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
- 300 मीटर बाद दिव्यांग की ट्राई साइकिल ने तोड़ा दम: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अधिकारी को लगाई फटकार, कहा- दिव्यांगजनों के अधिकारों से समझौता नहीं
- बिहारशरीफ नगर निगम ने पेश किया 4.24 अरब का भारी-भरकम बजट, वेंडिंग जोन और नागरिक सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर
- बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश : सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना, मामले में न्यायिक जांच की मांग
- गरियाबंद, धमतरी, सरगुजा में गिरे ओले, आकाशीय बिजली से झुलसा युवक, अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना
- कोल्हापुर के आदमपुर तीर्थ स्थल पर मचा हाहाकार, श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी, 35 कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हुए बीमार
