मुक्तसर. पंजाब के मुक्तसर जिले के मलोट क्षेत्र के गांव अबुल खुराना में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने गुरदासपुर के कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के ससुर और साले के खिलाफ भी FIR दर्ज की है। मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दविंदर सिंह (मुक्तसर साहिब), नछत्तर सिंह और रविंदर सिंह बब्बी को नामजद किया है।
आरोपी नछत्तर सिंह सांसद सुखजिंदर रंधावा के ससुर हैं, जबकि रविंदर सिंह उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतकों की पहचान विनय प्रताप सिंह बराड़ और उनके 25 वर्षीय बेटे सूरज प्रताप सिंह बराड़ के रूप में हुई है, जो गांव के एक प्रमुख जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विनय प्रताप का गांव के एक व्यक्ति के साथ पुराना जमीन विवाद चल रहा था।

परिवार की शिकायत पर कार्रवाई
यह FIR मृतक विनय प्रताप सिंह बराड़ की बेटी साजिया बराड़ की शिकायत पर दर्ज की गई है। साजिया ने बताया कि यह पूरी घटना उनके रिश्तेदार दर्शन सिंह ने देखी थी। दरअसल, विनय प्रताप सिंह और सूरज प्रताप सिंह अपने खेतों का दौरा करने गए थे। इस दौरान, आरोपी दविंदर सिंह ने उनकी कार के सामने एक ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। ट्रैक्टर पर एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था, जिसने विनय प्रताप पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। यह देखकर सूरज प्रताप अपनी कार में रखा बेसबॉल बैट ले आए। लेकिन, आरोपी दविंदर सिंह ने अपनी रिवॉल्वर से विनय प्रताप सिंह पर दो गोलियां और सूरज प्रताप सिंह पर दो गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
