मुक्तसर साहिब। श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से इलाके में नाराजगी देखने को मिली है। पंजाब में बने नए बेअदबी कानून के तहत यह पहला मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू होने के बाद सामने आई घटना के आधार पर की गई है।मलोट में मिले श्री गुटका साहिब के फटे अंगमलोट के वार्ड नंबर 10 की एक गली में श्री गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही सिख संगत मौके पर पहुंची और धार्मिक सम्मान के साथ पन्नों को पास के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। खिलाफ केस दर्जपुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित संगत को पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
- भागलपुर में जमीन के नीचे दफन अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
- छात्रों की गूंज को लेकर युवक कांग्रेस में घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में पदाधिकारियों का फूटा गुस्सा, अपराधियों को VIP पास बांटने के आरोप
- देसी कट्टा लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, यूपी से हथियार लाने का खुलासा
- अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की भव्य तैयारी, 50 एकड़ में सजेगा रैली स्थल; हवन-यज्ञ और अरदास के साथ हुआ भूमिपूजन
- क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला: 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड



