श्री मुक्तसर साहिब। जिला मुक्तसर के थाना कबरवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी बात यह हुआ कि उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच अवैध हथियार और पांच अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद की हैं। बरामद हथियारों में चार पिस्तौल (.32 बोर) और एक पिस्तौल शामिल है। आरोपित किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
चेकिंग के दौरान पकड़ाए आरोपी
आपको बता दें कि दोनों आरोपी को चेकिंग के दौरान दोनों पकड़े गए हैं। दोनों ही गांव पक्की टिब्बी बस अड्डे पर थी दोनों ही व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए। जब पुलिस ने उनसे नाम-पता पूछा तो एक ने अपना नाम प्रगट सिंह और दूसरे ने अपना नाम कृष्ण सिंह बताया। दोनों के बैग की तलाशी ली गई तो उनके पास से पांच पिस्टल और पांच मैगजीन बरामद हुईं। दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 88 दर्ज कर लिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी के मुताबिक दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि ये हथियार कहां से लाए गए थे, इन्हें किसे सौंपना था या किसी वारदात को अंजाम देने के लिए लाए गए थे।

इसकी जानकारी एक्स पर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और संगठित अपराध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए काम कर रहे थे। पुलिस को शक है कि आरोपि राज्य में आपराधिक नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।
- Ujjain News: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, 65 बस्तियों से कदमताल करते निकले स्वयंसेवक
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर

