गुरदासपुर। पंजाब के कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में ग्रेनेड धमाके की गुत्थी पुलिस ने छह घंटे में ही सुलझा ली है. इसके साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. इसे लेकर डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया हेंडल ने दी है.डीजीपी ने बताया कि गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त रूप से कलानौर, गुरदासपुर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले को छह घंटे के भीतर हल कर लिया है.
प्रारंभिक जांच में एक विदेशी हैंडलर के भी शामिल होने का खुलासा हुआ है। इस मामले में आगे की जांच जारी है, और हमले के पीछे पूरे नेटवर्क की पहचान करने और उसे समाप्त करने के लिए बैकवर्ड-फारवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने दोहराया कि पंजाब पुलिस ऐसी साजिशों को सफल नहीं होने देगी और प्रदेश में सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था हर हालत में कायम रखी जाएगी.
देर शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित धर्मेंद्र निवासी अगवान को तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं. हर पहलु से मामले की जांच जारी है और जल्द ही और खुलासा हो सकता है. कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में ग्रेनेड धमाके की गुत्थी पुलिस ने छह घंटे में ही सुलझा ली है.
- IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
- सतवास में इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में भीषण आग! जलकर खाक हुई कार और कई गाड़ियां, लाखों का नुकसान
- लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर कारोबारी से 30 लाख की धोखाधड़ी: बड़े भाई के इलाज के लिए जुटाई थी रकम, ठग लेकर हुए फरार
- बुलडोजर कार्रवाई के बाद कोसमी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान: आदिवासियों के हक में धरने पर बैठे, मुख्य सचिव को फोन कर जताई नाराजगी
- कलियुगी बेटों की हैवानियत! आपस में भिड़े दो भाई, बीच-बचाव करने आई लाचार मां को बेदर्दी से मार डाला

