स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया से लेकर रियलिटी शोज तक अपनी अलग पहचान बना चुके मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के घर खुशियों ने दस्तक दी है. कॉमेडियन एक बार फिर पिता बन गए हैं और इस बार उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. इस खुशखबरी को मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

बता दें कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपने इंस्टाग्राम पर 1 मई की रात को अस्पताल से कुछ बेहद प्यारी फोटोज शेयर किया है. इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “घर बरकत आई… ब्लेस्ड, अल्हम्दुलिल्लाह. दुआ में खास याद रखें.”

इसके पहले भी है दो बच्चे

बता दें कि ये मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की तीसरी संतान है. इससे पहले उनके दो बच्चे हैं— एक बेटा मिकेल, जो उनकी पहली पत्नी जैस्मीन से है, और एक सौतेली बेटी, जो महजबीन की पहली शादी से है. अब इस नई खुशखबरी के साथ उनका परिवार और भी पूरा हो गया है.

मेकअप आर्टिस्ट से की थी शादी

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. उन्होंने 26 मई 2024 को मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से दूसरी शादी की थी. यह शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी, लेकिन बाद में इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. मिकेल, जो करीब 5-6 साल का है, मुनव्वर की जिंदगी का अहम हिस्सा है. तलाक के बाद मुनव्वर ने अपने बेटे की कस्टडी अपने पास रखी और अक्सर सोशल मीडिया पर उसके साथ अपनी प्यारी झलकियां शेयर करते रहते हैं. वहीं महजबीन की बेटी को भी मुनव्वर ने पूरी तरह अपनाया है, जिससे उनके परिवार की खूबसूरती और बढ़ जाती है.