लखनऊ. शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को उनके पति ने दिया तीन तलाक दे दिया है. जिसके बाद सआदतगंज पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज किया है. हिबा राना ने ही पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. हिबा और मोहम्मद साकिब की शादी 2013 में सुन्नी रीति रिवाज से हुई थी. आरोप है कि साकिब ने हिबा को तीन बार तलाक देते हुए घर से बाहर निकाल दिया.

शिकायत के मुतबाकि 9 अप्रैल 2025 को हिबा राना के साथ उसके पति ने मारपीट और गाली गलौज की थी. जब पीड़िता की बहन आर्शिया राना उनसे मिलने के लिए गई तो साकिब और गुस्से में आ गया और गाली गलौज करते हुए हमला करने की कोशिश की. इसी बीच साकिब ने हिबा को तीन बार तलाक दे दिया.

इसे भी पढ़ें : रात 2 बजे, तीन बहनें… बिल्डिंग से छलांग लगाकर 3 बहनों ने एक साथ दे दी जान, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े तार, खौफनाक कदम की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

इतना ही नहीं, साकिब ने हिबा को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और दोनों बच्चों को घर के कमरे में बंद कर दिया. FIR के मुताबिक इस घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से परेशान और डरी हुई है. ये भी आरोप है कि साकिब और उसके ससुर हिबा राना के परिवार को लगातार धमकी दे रहा है.