लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क निर्माण को लेकर सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर के सवाल से नाराज होकर जमकर गालियां दे रहे हैं. मामले में पुलिस को प्रकरण दर्ज करने आवेदन दिया गया है.
यह भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती
भाजपा नेता और गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन अपने तुनकमिजाज की वजह से कई बार चर्चा में आ चुके हैं. अबकी बार वे सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर युवराज तम्बोली द्वारा वार्ड में बन रही सड़क के बारे में पूछे जाने पर नाराज हो गए. अध्यक्ष महोदय का पारा इतना चढ़ा कि वे जमकर गालियां देते हुए जमीन में गाड़ देने की धमकी तक दे दिए. यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब अध्यक्ष महोदय की जबान फिसली हो. इसके पहले भी एक समाज को गालियां दे चुके हैं. जिसके बाद उनको समाज का विरोध सहन करना पड़ा था. बात आई-गई हो गई थी, लेकिन अब एक नए विवाद ने फिर से पुराने विवाद को सामने ला दिया है. मामले में युवराज तम्बोली ने गुंडरदेही थाने में प्रकरण दर्ज करने आवेदन दिया है, जिस पर जांच कर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है.
कांग्रेस ने कही तुरंत कार्रवाई की बात
इस पूरे मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि को ऐसा कृत नहीं करना चाहिए. खुलेआम किसी को जमीन में गाड़ने की धमकी दे रहे हैं, जो सरासर गलत है. शासन-प्रसासन को चाहिए कि ऐसे अध्यक्ष पर तुरन्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

